मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त जनसुनवाई होगी : कलेक्टर श्री कन्याल

"निक्षय मित्र" पहल में टीबी मरीजों के लिए कलेक्टर की प्रेरणा से जुटाए गए 80 हजार रुपए कुपोषण और पशु संरक्षण हेतु समाजसेवियों ने किया पोषण किट, पंछी घर और बेडशीट का दान।

Monday, May 19, 2025 - 19:26
Updated: 1 year ago
0
मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त जनसुनवाई होगी : कलेक्टर श्री कन्याल

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक का आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत समग्र आईडी में ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा से हुई। प्रगति कम होने पर उन्होंने सभी एसडीएम, सीईओ और सीएमओ को कार्य में नेतृत्व करते हुए प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय की कार्यप्रणाली सराहनीय पाई गई। जिला चिकित्सालय की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके वेतन काटे जाए। शिक्षा विभाग, कृषि एवं कल्याण विभाग की शिकायतों को स्वयं पढ़ते हुए कलेक्टर ने तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान हेतु सभी अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें।

कलेक्टर श्री कन्याल ने दो टूक कहा कि उन्हें समस्याओं का समाधान करने वाले अधिकारी पसंद हैं और हर समस्या का समाधान संभव है, बस उसके मूल जड़ तक पहुंचने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि अधिकारी मुख्यालय छोड़ने से पहले आवश्यक अनुमति सुनिश्चित करें। कुछ अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए, जिन पर कलेक्टर ने बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक के दौरान बताया आगामी जनसुनवाई संयुक्त रूप से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद केपीआई मानकों, सीएम हाउस और सीएम मॉनिट के प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई और प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया गया की 40 से ज्यादा विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो गई है। 

इसके बाद समाजसेवी सोनू जैन एवं देवेंद्र जैन द्वारा कुपोषित बच्चों हेतु 50 पोषण किट एवं 50 पक्षियों के लिए बनाए गए घर वितरित किए। साथ ही उनके द्वारा जिला चिकित्सालय को 250 बेडशीट दान दी गई।

बैठक में टीवी मुक्त भारत की चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल की पहल और प्रेरणा पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी "निक्षय मित्र" बनने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्री कन्याल ने स्वयं 5000 रूपये की राशि देकर इसकी शुरुआत की। इस पहल में अपनी सहभागिता देते हुए अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारियों के सहयोग से 80 हजार रूपये से अधिक की राशि एकत्रित की गई, जो टीबी मरीजों के पोषण आहार हेतु उपयोग की जाएगी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा स्व-सहायता समूहों के गोवंश आधारित उत्पादों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया इन उत्पादों में बारकोड लगाया गया है जिससे उपभोक्ता भुगतान एवं जानकारी दोनों एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। इन उत्पादों को ऑनलाइन विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से घर बैठे भी मंगाया जा सकता है। सभी अधिकारियों को स्व-सहायता समूह द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाएं भेंट की गईं, जिनका भुगतान स्कैन कर किया गया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक के अंत में हाल ही में संपन्न हुई ‘तिरंगा यात्रा’ की सफलता हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी दिनों में अतिक्रमण और भू-माफियों पर विशेष अभियान चलाने की जानकारी भी दी। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User