भोपाल से कुंडलपुर जा रही कार पलटी : जैन दंपती की मौत, परिवार के पांच लोग घायल

Saturday, March 30, 2024 - 23:42
Updated: 3 years ago
0
भोपाल से कुंडलपुर जा रही कार पलटी : जैन दंपती की मौत, परिवार के पांच लोग घायल

दमोह (आरएनआई) मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भोपाल से जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर कार से जा रहे जैन परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बाइक को बचाने के चक्कर में कार पलटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर जा रहे एक जैन परिवार के दमोह देहात थाना के ग्रान सरखडी के समीप हादसा घटित हो गया। इस घटना में ओमनी कार पलट गई।
इस घटना में पति अक्षय जैन और पत्नी सोनल जैन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि उनके दो पुत्र और पुत्री अनन्या व अक्षय तथा ससुर और देवर भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस 100 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम अक्षय जैन और सोनल जैन बताए गए हैं। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए है। जिन दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं जिनके सर से माता-पिता का साया उठ जाने की बात कही जा रही है। लेकिन यह मासूम बच्चे फिलहाल इससे अनजान नजर आ रहे हैं।

मारुति ओमनी गैस किट कार के चालक का कहना है कि गाड़ी करीब 60/70 की स्पीड से थी इसी दौरान अचानक सामने से बाइक सवार आ गए। जिनको बचाने के चक्कर में कार को मोड़ने की कोशिश की तो वह पलटने के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User