भोपाल में अवैध कॉलोनियों के जमीन मालिकों के खिलाफ दर्ज होने जा रही एफआईआर

कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने लिखा कार्रवाई को लेकर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र को पत्र।

Monday, December 18, 2023 - 15:03
Updated: 3 years ago
0

भोपाल, (आरएनआई) भोपाल कलेक्टर ने थाना प्रभारी अयोध्या नगर, थाना प्रभारी छोला मंदिर, थाना प्रभारी निशातपुरा, थाना प्रभारी रातीबड़ और थाना प्रभारी ईंटखेड़ी को संबंधितो पर कार्रवाई को लेकर निर्देश देने के लिए पुलिस आयुक्त को भेजा है पत्र।

राजधानी के आधा दर्जन थानों में दर्ज होगी एफआईआर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिन्हित अवैध कॉलोनियों पर होने जा रही कार्रवाई। राजस्व के रिकॉर्ड में किसानों के नाम पर दर्ज है जमीन, किसानों पर भी हो सकती है कार्रवाई।

सबसे ज्यादा 46 अवैध कॉलोनी थाना रातीबड़ में, देहात के थाना ईटखेड़ी में 20, थाना अयोध्या नगर में 11,थाना छोला मंदिर में 8 और थाना निशातपुरा में 7 अवैध कॉलोनी काटी गई है। नगर निगम ने सीमा में आने वाली अवैध कॉलोनी की थानों में भेजी लिस्ट। नगर निगम और टीएंडसीपी की रिपोर्ट के बाद होने जा रहा एक्शन। बिल्डर कॉलोनाइजर और किसानों पर दर्ज होगी एफआईआर। 92 अवैध कॉलोनियों के जमीन मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User