भैंसाना में 18 से 26 मई तक भव्य श्री राम महायज्ञ, तैयारियों में जुटा पूरा क्षेत्र
गुना (आरएनआई) जिले के राधोगढ़ तहसील के ग्राम भैंसाना में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है.अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज धाकड़ ने बताया कि परम सम्माननीय श्री गुड्डा महाराज भैंसाना के मार्गदर्शन में 18 मई से 26 मई तक एक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 18 मई को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी इस यज्ञ में 108 भागवत कथा, 108 रामायण पाठ, 108 ज्योति और 108 हवन वेदी का श्री राम महा यज्ञ का आयोजन होगा.
बड़े आयोजन की तैयारी
यह यज्ञ भैंसाना में पिछले 14 साल पहले 2011 में हुआ था इस बार श्री राम महा यज्ञ फिर से होने जा रहा है और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. स्थानीय लोगों ने तन-मन से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य किया है. सभी सहयोगियों को कोटि-कोटि नमन.
धार्मिक महत्व
इस यज्ञ का आयोजन गुरु देव गुड्डा महाराज भैंसाना वालों के सानिध्य में
श्री हनुमानजी महाराज की कृपा से हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की वृद्धि होती है.
आवश्यक जानकारी
- तिथि: 18 मई से 28 मई तक
- स्थान: ग्राम भैंसाना, तहसील राधोगढ़, जिला गुना
- आयोजन: 108 भागवत कथा, 108 रामायण पाठ, 108 ज्योति और 108 हवन वेदी
सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



