भीषण सड़क दुर्घटना में 08 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु होने पर उनके निकटतम वारिसों को 32 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत

May 21, 2024 - 18:57
May 21, 2024 - 18:57
 0  2.7k
भीषण सड़क दुर्घटना में 08 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु होने पर उनके निकटतम वारिसों को 32 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत

गुना (आरएनआई) 15 मई को जिला इंदौर के बेटमा अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के निवासी 08 व्‍यक्तियों की दु:खद मृत्‍यु होने से उनके निकटतम वैध वारिसों को राशि रूपये 4 लाख के मान से राशि रूपये 32 लाख एवं 01 व्‍यक्ति के घायल होने पर उनके उपचार हेतु राशि रूपये 50 हजार इस प्रकार कुल रूपये 32 लाख 50 हजार राशि की व्‍यक्तिगत आर्थिक सहायता स्‍वेच्‍छा अनुदान मद से स्‍वीकृत की गई है।

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा दु:खद घटना होने पर मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत करने के लिए प्रस्‍ताव शासन को भेजा गया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0