भीषण ठंड के बीच बड़ी राहत, मथुरा में आठवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Thursday, January 1, 2026 - 11:44
0
भीषण ठंड के बीच बड़ी राहत, मथुरा में आठवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

मथुरा (आरएनआई)। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मथुरा जिले में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि अवकाश के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। उन्हें विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है, वे पहले की तरह अपने निर्धारित क्षेत्र में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इसी बीच मथुरा में बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। गलन भरी सर्दी और बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखा और पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। बादलों की वजह से सूरज नहीं निकल सका, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस हुआ।

स्कूलों की छुट्टियों के कारण बच्चे घरों में ही समय बिताते नजर आए, जबकि बुजुर्गों ने ठंड से बचने के लिए घर से बाहर निकलना कम कर दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और केवल होटल व रेस्टोरेंट ही अपेक्षाकृत गुलजार दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है और इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और वाहन रेंगते नजर आए। सुबह करीब आठ बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक सुबह-शाम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User