भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, कई इलाकों में जलभराव, यलो अलर्ट जारी

मुंबई में गुरुवार शाम को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Oct 11, 2024 - 10:00
 0  729
भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, कई इलाकों में जलभराव, यलो अलर्ट जारी

मुंबई (आरएनआई) मुंबई में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मुंबई कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत ठाणे और पालघर के इलाकों में हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुंबई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मुंबई में गुरुवार शाम को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सेंट्रल लाइन पर चलने वाली मुंबई लोकल भी प्रभावित हुईं। वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो तीन घंटों तक बारिश की संभावना जताई है। इसमें नासिक और रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


पिछले महीने महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के आठ राज्यों के कई हिस्से भारी बारिश से बेहाल रहे थे। गुजरात में कई जिलों में भारी से बेहद बारिश दर्ज की गई। 110 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं के कारण 300 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए और कई जगह बिजली के खंभे भी गिर गए। मुंबई में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण छह लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में मौसम इतना खराब रहा है कि पुणे में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ही रद करना पड़ा था।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.