भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी : सलमान खुर्शीद

कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी।

Thursday, December 22, 2022 - 19:30
0
भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी : सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद

लखनऊ, 22 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी।

खुर्शीद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन हर हाल में करेगी लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी।’

खुर्शीद से पूछा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने राहुल को पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा है, तो क्या यात्रा कार्यक्रम पर इसका असर पड़ेगा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User