'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में असम पर फोकस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मठों कमलाबाड़ी और औनाती सत्रास के इलाकों में भी रोडशो करेंगे।  

Sunday, January 14, 2024 - 11:23
0
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में असम पर फोकस

गुवाहाटी (आरएनआई) राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी। कांग्रेस की यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी, लेकिन यात्रा का रूट  देखने पर पता चलता है कि असम पर पार्टी ने खास फोकस किया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आठ दिनों तक चलेगी और इस दौरान राज्य के 17 जिले कवर किए जाएंगे। 

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 18 जनवरी से होगी। असम में यह यात्रा पड़ोसी राज्य नगालैंड से असम के शिवसागर जिले में दाखिल होगी और फिर अगले आठ दिनों तक राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य में 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी। 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मठों कमलाबाड़ी और औनाती सत्रास के इलाकों में भी रोडशो करेंगे। धेमाजी जिले के गोगामुख में यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। 20 जनवरी को यात्रा लखीमपुर शहर, लालुक, हरमाती और नाउबोइचा से होते हुए अरुणाचल प्रदेश में दाखिल होगी। अरुणाचल के ईटानगर में ही रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा फिर से असम के गोहपुर में दाखिल होगी और बिश्वनाथ और सोनितपुर जिले होते हुए नागौन जिले पहुंचेगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User