भाजपा म्याना के मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह सिकरवार को स्थानीय सर्किट हाउस पहुंच विरोध जताया

Thursday, March 7, 2024 - 19:44
Updated: 3 years ago
0
भाजपा म्याना के मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह सिकरवार को स्थानीय सर्किट हाउस पहुंच विरोध जताया

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा म्याना के मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह सिकरवार को स्थानीय सर्किट हाउस पहुंच विरोध जताया। ज्ञात हो की अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के संगठन मंत्री श्री श्याम कुशवाह के निधन पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे ने गलत टिप्पणी कर सम्पूर्ण कुशवाह समाज का अपमान किया। इससे कुशवाह समाज में रोस हे ओर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामयाजा उठाना पड़ेगा। कुशवाह समाज की मांग है की भाजपा की महिला नेत्री के खिलाफ सख्त निर्णय लेते हुए उन्हें भाजपा के दायित्व से मुक्त कर भाजपा से निस्कासित किया जाए। नही तो आने वाले समय में कुशवाह समाज उग्र मांग कर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाह, मगन कुशवाह, अशोक कुशवाह, पार्षद शिवनारायण कुशवाह, राम्वीर कुशवाह, संजीव कुशवाह, हरिओम कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, कमल कुशवाह , गव्वार कुशवाह, कमल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज जन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User