भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभागीय बैठक ग्वालियर में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बीज़ निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्वालियर लोकसभा संयोजक महेंद्र सिंह यादव थे।  संभाग प्रभारी हमीर सिंह पटेल, सुशील वर्मा, रतन लाल रावत, संभाग से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला अध्यक्ष व महामंत्री।

Feb 8, 2024 - 13:08
Feb 8, 2024 - 13:10
 0  4k
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित

ग्वालियर (आरएनआई) अपने संबोधन में हमीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव व की की दृष्टि से गांव चलो अभियान को लेकर ब्यापक रूप से कार्य योजना बनाईगई है। इसे लेकर जिला, मंडल से बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हमें धरातल पर दिखाना है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हर पदाधिकारी को आगामी समय मेंहर बूथ पर जाकर सम्पर्क करना है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को जाकर बताना है कि आज लम्बे समय से हमारे आराध्य श्री राम जी का भव्य मंदिर बनकरतैयार है। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय बनाएंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा को हर विधानसभा में बड़ी बैठक आयोजित करना है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में बड़ी बैठक लेंगे, उसमें भी मोर्चा को पूरी ताकत लगाकर सहभागिता करनी है।  बैठक में जिला अध्यक्ष दिलीप सेन जिला महामंत्री बंटी किरार जिला महामंत्री ओम प्रकाश राठौड़ मंत्री रवि कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन ग्वालियर  महामंत्री अभिषेक हर्षाना व आभार ग्रामीण अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ ने व्यक्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0