भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ईडी-आईटी को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, कोविड महामारी के दौरान पीपीई किट को लेकर घोटाला हुआ था। मैंने ईडी समेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। 

Sunday, November 26, 2023 - 09:47
0
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ईडी-आईटी को लिखा पत्र

कोलकाता, (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में पीपीई किट की खरीद पर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और टीएमसी इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। सुवेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय, आईटी, ईडी निदेशक को पत्र लिखा, जिसमें कोविड महामारी के दौरान पीपीआई किट की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया है।

सोशल मीडिया में पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने पीपीई किट की खरीद में अनियमितता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, कोविड महामारी के दौरान पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीई किट और अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में वित्तीय घोटाला किया गया। उन्होंने लिखा, कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने राज्य को धनराशि दी थी। 

पोस्ट पर लिखते हुए उन्होंने कहा, मैंने ईडी, आयकर विभाग, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर वित्तीय घोटाले की शिकायत की थी। उन्होंने इस संबंध में जांच कराने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने मुंबई में जन की आपूर्ति और ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना में कथित घोटाले के संबंध में एफआईआर का भी जिक्र किया। अधिकारी ने बताया कि ईडी जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई कर सकता है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User