पतंजलि युवा भारत ने योग युवा मैराथन का किया आयोजन, मैराथन रैली में हर घर योग का दिया संदेश

Sunday, November 26, 2023 - 12:38
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) पतंजलि युवा भारत ने योग को बढ़ावा देते हुए रविवार को यूनिटी पार्क गुना से योग मैराथन रैली निकालकर हर घर योग करने का संदेश दिया पतंजलि डिस्ट्रिक्ट यूथ इंचार्ज योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया की पतंजलि युवा भारत के केन्द्रीय प्रभारी पूज्य स्वामी आदित्य देव जी के निर्देशानुसार युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेमा राम पुनिया के  मार्गदर्शन से पतंजलि युवा भारत गुना के नेतृत्व में योग युवा मैराथन का आयोजन यूनिटी पार्क से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी, हरि सिंह यादव, विकास जैन, जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, सुधा त्रिवेदी, डॉ एमके विश्वास,वीरेंद्र सिंह धाकड़, संरक्षक महावीर सिंह तोमर, निर्भय सिंह रघुवंशी ने योग के झंडे दिखाकर  योग मैराथन का शुभारंभ किया जो यूनिटी पार्क से होते हुए हनुमान चौराहा से हाट रोड से जगदीश कॉलोनी होते हुए अंबेडकर चौराहे से यूनिटी पार्क पर समापन हुआ।

पूर्व योग मैराथन के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि हरि सिंह यादव ने अपना उद्बोधन योग और स्वास्थ्य  के विषय मैं दिया जिसमें उन्होंने योग मैराथन के महत्व को समझाते हुए बताया कि बच्चे हो या युवा हो हम सभी को एक साथ मिलकर योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए जिससे कि आने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सके।  उसके  इस योग मैराथन का मुख्य उद्देश्य बच्चों युवाओं को योग से जोड़कर योग का प्रचार प्रसार एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को किस प्रकार योग से ठीक किया जा सकता है और युवा अपने जीवन में योग से स्वस्थ होकर राष्ट्र निर्माण में अपने भूमिका निभा सकता है इस उद्देश्य को लेकर योग मैराथन का आयोजन किया गया योग युवा मैराथन में करो योग रहो निरोग योग को अपनाएंगे नशे को भगाएंगे एक दौड़ योग के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के लिए  अपने राष्ट्र के लिए नारे लगाय गए इस अवसर पर आरके श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव ,रानी शर्मा, पवन मीना, संदीप सिंह लोधा सहित योग साधक और बच्चों व युवाओं ने योग मैराथन योग शिक्षक धनीराम ग्वाल, रमेश राठौर, सचिन यादव,रेणु परिहार, विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। वही फोर्स फिजिकल अकादमी का भी सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत सह प्रभारी संदीप सिंह लोधा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User