भाजपा नेता का हाथ में पिस्टल लिए गुंडई करते वीडियो वायरल

Monday, March 18, 2024 - 21:59
Updated: 2 years ago
0
भाजपा नेता का हाथ में पिस्टल लिए गुंडई करते वीडियो वायरल

जबलपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक भाजपा नेता का हाथ में पिस्टल लिए गुंडई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साफतौर पर वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता किस तरह हाथ में पिस्टल लेकर धमकी देते हुए भी नजर आ रहा हैं। साथ ही वीडियो में भाजपा नेता नरेश शर्मा अभद्रता करते नजर आ रहे हैं।

यह पूरा मामला गोरखपुर थाना इलाके का है। जहां भाजपा नर्मदा मंडल के पदाधिकारी नरेश मिश्रा और उनका भांजा लवकुश पांडे दुकान के सामने पहुंचते हैं। और हाथ में पिस्टल लहराते हुए गाली गलौज करते हैं। भाजपा नेता की हरकत के बाद वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर अब तक किसी ने इस मामले की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

नेताजी किस बात पर पिस्टल लेकर गुंडई कर रहे है। अब सवाल उठता है कि यह पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, ये सब पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि वायरल वीडियो के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई से ये कैसे बचा हुआ है। फिलहाल इसका जवाब पुलिस के पास ही नहीं है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User