भाजपा की एकता यात्रा में धर्मपाल सिंह का संबोधन: सरदार पटेल देश की एकता और राष्ट्रनिर्माण के महान शिल्पी

Nov 20, 2025 - 17:55
Nov 20, 2025 - 17:55
 0  81
भाजपा की एकता यात्रा में धर्मपाल सिंह का संबोधन: सरदार पटेल देश की एकता और राष्ट्रनिर्माण के महान शिल्पी

सुलतानपुर (आरएनआई) भाजपा महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए उनके जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को उनके विषय में जानकारी देती  देने का काम करती है। जबकि विपक्षी दल चुनाव के दौरान चेहरा दिखाने आते हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  धर्मपाल ने कही।  वे कादीपुर कस्बे के जूनियर हाई स्कूल के परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल के 150 वहीं जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें लोह पुरुष एवं सरदार की उपाधि उनकी जन सेवा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए कार्यों के कारण जनता ने प्रदान किया ।

यह बात बात भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल ने कही । उनके तीन गुण बिना प्रचार के कार्य करना, बिना हथियार और राष्ट्र  के हित में लगे रहना था। उनका लक्ष्य किसानों गरीबों एवं शोषितों की भलाई के लिए काम करना था। गांधी जी के हर कार्यक्रम की सफलता के वह शिल्पी रहे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 14 सदस्यों ने बंद लिफाफे में सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन पत्र दिया था । इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। भारत सरकार उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की  घोषणा की है। सरदार पटेल हम लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए भारत का निर्माण। करना होगा । काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पूरे विश्व में किसी नेता ने अपने देश में 500 रियासतों का विलय नहीं कराया है। अपने देश में केवल पटेल जी है ऐसे नेता रहे ।जिन्होंनेरियासतों का विलय कराकर देश को एकता के सूत्र में बाधा। विधायक राजेश गौतम ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की  सरकार  पटेल जी के सपनों को साकार कर रही है। सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए देश की रियासतों को भारत में विलय कराकर अखंड एवं मजबूत भारत का निर्माण किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल देश के शिल्पी रहे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत किया। मोदी सरकार आज उनको भरपूर सम्मान दे रही है। विधायक राजेश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने किया। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल परिसर से पटेल चौक तक एकता पदयात्रा निकाली गई।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. R.A. वर्मा , जिला सहकारी बैंक अमेठी सुल्तानपुर अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बबलू, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी ,डॉ. वेद प्रकाश सिंह राजू भैया , कादीपुर प्रमुख प्रति डॉ श्रवण मिश्रा , दोस्तपुर प्रमुख प्रातेश सिंह बंटी, करौंदी प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, जिला मंत्री राजेश सिंह,पूर्व जिला महामंत्री सुभाष, जिला मंत्री राजित राम , मोहित सिंह ,विवेक सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0