भाजपा का एकमात्र ध्येय राष्ट्र व जनसेवा है-सिसोदिया

Thursday, August 6, 2026 - 22:01
Updated: 3 months ago
0
भाजपा का एकमात्र ध्येय राष्ट्र व जनसेवा है-सिसोदिया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम के निमित्त बमौरी विधानसभा क्षेत्र के बमौरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम परांठ में आयोजित की गई।बैठक में संगठन की मजबूती,राष्ट्रहित एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक ,रचनात्मक,सामाजिक समरसता,आध्यात्मिक जैसे कार्यक्रम को लेकर समाज तक पहुंच कर लोगों को जागृत करती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका अति आवश्यक है ।संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रति एवं अपने आध्यात्मिक शक्ति का स्वरूप लेकर ईश्वर भक्ति को जागृत किया है।जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अभियान सर्वव्यापी बने। स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए शहीद हुए बलिदानियों के सम्मान में यह यात्रा सर्वव्यापी के साथ सर्वस्पर्शी बनाने का कार्य करें ।इसके लिए हम नगर के हर वार्ड के गली और मोहल्ले में जनसंपर्क कर यात्रा को प्रभावित बनाएं। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ बूथ स्तर पर संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय बूथ डिजिटल प्रशिक्षण अभियान पर भी विस्तार रूप से चर्चा हुई ।इस अभियान को भी पूर्ण करने का समय सीमा में पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User