पगारा मंडल की बैठक में 'हर घर तिरंगा यात्रा' को ऐतिहासिक बनाने पर जोर
जिले के पिपरिया शक्ति केंद्र स्थित ग्राम चोरोल की सिद्ध पहाड़िया बालाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पगारा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा यात्रा' को ऐतिहासिक बनाने और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य व मजबूत बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह किरार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। उन्होंने इस यात्रा में युवा मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए श्री किरार ने कहा कि देशभक्ति के तरानों और विशेष सजावट के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, विशिष्ट नागरिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों व सुरक्षाकर्मियों, सामाजिक, युवा एवं महिला संगठनों सहित प्रबुद्ध जन-प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक के उपरांत मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, भाजपा नेता मान सिंह परसोदा, दिनेश शर्मा, रघुवीर सिंह रघुवंशी, शक्ति केंद्र प्रभारी सत्येंद्र जाट, मिश्रीलाल अहिरवार, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुशवाह, राजू जाट, दयाल लोधा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराम कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा (बिलोनिया), शक्ति केंद्र प्रभारी वीरेंद्र कुशवाह, जगदीश यादव, लखन रघुवंशी, दिनेशपूरी गोस्वामी, रणधीर रघुवंशी, कृष्णपाल यादव, दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष माखन सिंह तोमर, शक्ति केंद्र प्रभारी पप्पू सोलंकी, अशोक कुशवाह, देवेंद्र रघुवंशी, रघुवीर सिंह रघुवंशी, सौरभ रघुवंशी, उपाध्यक्ष सोनू पुरैनी, मंडल महामंत्री नीलेंद्र शाक्य, देशराज सिंह धाकड़, कपिल रघुवंशी, खेजरा शक्ति केंद्र प्रभारी माखन सिंह यादव, आईटी सेल के रामकृष्ण कुशवाह, कार्यालय मंत्री राजेश कुशवाह, पगारा शक्ति केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी, मंडल मंत्री भूषण शर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)