आपसी भाईचारे के बीच मनाएं सभी पर्व: सीओ

भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा व मोहर्रम को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक। 

Tuesday, June 24, 2025 - 19:21
Updated: 1 year ago
0
आपसी भाईचारे के बीच मनाएं सभी पर्व: सीओ

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) आगामी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा व मोहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें सीओ व नायब तहसीलदार ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे से मनाने का काम करें। कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी काम न करें।
 
कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने कहा कि 27 जून को मोहल्ला महाजनी गली ठाकुरद्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलेगी। वहीं मोहर्रम का त्योहार भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का काम करें। जहां भी कोई समस्या हो उसे अवगत कराएं। नायब तहसीलदार रचना यादव ने कहा कि जिन-जिन रास्तों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलेगी उन रास्तों का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि यात्रा के दौरान कोई परेशानी न आ सके। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा व मोहर्रम का जुलूस आसानी से निकल सके। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह, कस्बा इंचार्ज राज नारायण उप निरीक्षक कैलाश राम, उप निरीक्षक यश करण सिंह, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र, नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रविंद्र सोनकर, निर्माण विभाग की अवर अभियंता आराधना पटेल, अवर अभियंता मोहम्मद आलम के अलावा शहरकाजी अब्दुल रजा कादरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह बऊआ, पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, अतुल द्विवेदी, सोमवती निषाद, स्वाति ओमर, लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, सभासद पप्पू शाह, सभासद आनंद सोनकर, सभासद महेंद्र साहू, सभासद प्रतीक शुक्ला उर्फ विभू शुक्ला, शाहिद भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User