भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति की बैठक आयोजित एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव हुए सम्मानित

Sunday, September 24, 2023 - 16:55
Updated: 3 years ago
0
भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति की बैठक आयोजित एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव हुए सम्मानित

सुलतानपुर-कादीपुर। (आरएनआई) के रानीपुर कायस्थ गांव स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में आज सामूहिक आरती पूजन के साथ साधारण सभा की बैठक में कादीपुर उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव का सम्मान समारोह मन्दिर समिति द्वारा आयोजित किया गया।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में पहुंचे उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव का भगवान की पूजा अर्चना उपरांत अंगवस्त्रम शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साधारण सभा बैठक के दूसरे सत्र में मन्दिर समिति की कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा उपरांत मन्दिर समिति की कार्यकारिणी चयनित की गई।

जिसमें अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव,बृजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री रवि श्रीवास्तव पवन, मंत्री तनिष्क श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव संगठन मंत्री विजय शंकर श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, तरुणेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, कानून मंत्री श्रीनाथ श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष हरिहर प्रसाद श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य गण अंकित श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव संरक्षक मंडल डॉक्टर छोटेलाल श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर माता प्रसाद श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव बनाये गये।इस मौके पर उपरोक्त सभी पदाधिकारी के साथ-साथ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User