सीएमओ कार्यालय में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू, सीएमओ ने सभी को दिलाई शपथ, दो माह चलेगा अभियान

Thursday, October 9, 2025 - 20:11
Updated: 1 year ago
0
सीएमओ कार्यालय में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू, सीएमओ ने सभी को दिलाई शपथ, दो माह चलेगा अभियान

फतेहपुर (आरएनआई) मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तंबाकू मुक्त युवा अभियान-3.0 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शुरूआत मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजीव नयन गिरि ने की। उन्होंने तम्बाकू मुक्त की शपथ दिलाते हुये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि यह कार्यक्रम दो माह तक चलाया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य तम्बाकू सेवन की रोकथाम के प्रचार-प्रसार तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश व हर युवा तम्बाकू मुक्त हो। हर गाँव हर ब्लाक में दिया जायेगा। इसमें सबसे ज्यादा नजर शिक्षण संस्थाओं की ओर होगी। शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार की तम्बाकू बिक्री पर प्रतिबंध किया जायेगा। साथ ही तम्बाकू मुक्त गाँव को लेकर भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा० सुरेश कुमार द्वारा कहा गया कि युवाओं को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जायेगा जिसमें मुख्य भूमिका शिक्षण संस्थान की रहेगी। जिसमें लगभग 65 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संदीप कुमार सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं महेन्द्र लोधी, अपर शोध अधिकारी, पंकज, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय समन्वयक उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User