ब्रिटेन लौटने के बाद भी भारत दौरे से मंत्रमुग्ध है ऋषि सुनक

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्रिटेन प्रधानमंत्री अपने देश वापस लौट गए हैं। पीएम सुनक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी यात्रा की झलक दिखाई है।

Monday, September 11, 2023 - 13:32
0
ब्रिटेन लौटने के बाद भी भारत दौरे से मंत्रमुग्ध है ऋषि सुनक
Rishi Sunak

लंदन। (आरएनआई) दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में विश्वस्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। दो दिन के इस कार्यक्रम के बाद लगभग सभी नेता अपने देश वापस लौट चुके हैं। वहीं ब्रिटेन लौटने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जी20 सम्मेलन का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने भारत दौरे को दर्शाने की कोशिश की है। 

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्रिटेन प्रधानमंत्री अपने देश वापस लौट गए हैं। पीएम सुनक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी यात्रा की झलक दिखाई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जी20 के लिए भारत का एक महत्वपूर्ण दौरा, विश्व मंच पर यह यूके लिए योगदान।' इस वीडियो की शुरूआत दिल्ली की सड़को में उनके आगमन से शुरू होती है। इसके बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर की तस्वीरे वीडियो के जरिए दिखाया। ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने वहां आरती की और वहां के आयोजकों से भी बातचीत की। 

वीडियो की अगली क्लिप में उन्होंने जी20 सम्मेलन को दिखाया। वीडियों में मीटिंग की कुछ झलकियां देखने को मिली। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी तस्वीरें दिखाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक सिंगापुर, मॉरिशियस और कनाडा के भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जी20 सम्मेलन के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिले। पीएम सुनक के इस दौरे में उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति उनके साथ थी।

भारत ने पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है। नौ और दस सितंबर को दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में विदेशों के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस साल अफ्रीकाई संघ को जी20 में नए सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया। अब इस सम्मेलन की अगली बैठक 2024 में होगी, जिसकी अध्यक्षता ब्राजील के हाथों में दी गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User