जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न

Monday, September 11, 2023 - 15:16
Updated: 3 years ago
0
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन तथा उनसे संबंधित आईएसए [ इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी] की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीएम ने बैठक में उपस्थित समस्त आई एस ए को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तीव्र गति से कार्य पूर्ण करें अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता जल जीवन ग्रामीण को यह निर्देश भी दिए कि समस्त आई एस ए का उचित भुगतान समय से करा दिया जाये जिससे कार्यों की प्रगति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 

डीएम ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण से रिस्टोरेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने रेस्टोरेशन के कार्यों में मैनपॉवर बढ़ाने का निर्देश दिया| उन्होंने डीडीओ पवन कुमार सिंह को यह निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी कार्यों पर नजर बनाए रखें तथा रेंडम वेरिफिकेशन भी करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते में रेस्टोरेशन से संबंधित कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की काम में गुणवत्ता लाना भी सुनिश्चित करें। डीएम ने समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि वह औचक निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करें और रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत करें। डी एम ने यह भी निर्देश दिया कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा इस हेतु टीमों का प्रशिक्षण कराना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यूजर चार्ज के कलेक्शन की कम होने पर यह कहा कि इसे बढ़ाने के लिए प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाएं। 

डीएम ने कहा कि यह योजना अत्यंत प्रभावशाली है, इससे कई प्रकार के वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव हो सकता है। साथ ही साथ इस योजना के सफल होने पर निर्बाध रूप से जल आपूर्ति भी सुनिश्चित हो जाएगी। 

बैठक में सीडीओ एसबी सिंह, डी डी ओ पवन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण, बीएसए रणवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User