ब्रजभूमि, ब्रजभाषा व ब्रज संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए पूर्णतः समर्पित रहे उड़िया बाबा महाराज
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन (आरएनआई) दावानल कुंड क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णाश्रम (उड़िया बाबा आश्रम) में इन दिनों ब्रज के प्रख्यात संत स्वामी पूर्णानंद तीर्थ (उड़िया बाबा) महाराज का सप्तदिवसीय सार्धशताब्द (150 वां) प्राकट्योत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत नित्य गौरांग लीला, रासलीला, श्रीहरिनाम संकीर्तन व भजन संध्या आदि के कार्यक्रम हो रहे हैं।महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित सन्त-विद्वत सम्मेलन में सुग्रीव किला पीठाधीश्वर अयोध्या/वृन्दावन श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी पूर्णानंद तीर्थ (उड़िया बाबा) महाराज अत्यंत निस्पृह व समन्वयवादी थे।उनका जीवन चरित्र आज भी असंख्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का स्रोत है।
भागवताचार्य पण्डित बिहारीलाल शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी पूर्णानंद तीर्थ (उड़िया बाबा) महाराज ब्रजभूमि, ब्रजभाषा व ब्रज संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए पूर्णतः समर्पित रहे।उन्हीं की प्रेरणा से उनके परम् कृपापात्र शिवकुमार शर्मा ने "ब्रजभूमि" नामक फिल्म का निर्माण किया।जोकि ब्रज भाषा में थी।साथ ही उसका फिल्मांकन भी ब्रज के प्राचीन स्थलों पर किया गया था।
गोविन्द शरण महाराज ने कहा कि पूज्य उड़िया बाबा महाराज अत्यन्त सहज, सरल, उदार व परोपकारी थे।वे किसी से भी सहायता लिए बिना गौ, संत, रोगी और निर्धन-निराश्रितों की सेवा में संलग्न रहते थे।
इस अवसर पर स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज, आचार्य राजेश शास्त्री, आचार्य गोपाल भैया, पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, संत रामदास महाराज, अंकित कृष्ण शास्त्री आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन संत सेवानंद ब्रह्मचारी ने किया।कार्यक्रम संयोजक व उड़िया बाबा आश्रम के प्रभारी आचार्य पंडित कुलदीप दुबे ने सभी संतों व विद्वानों को शॉल ओढ़कर एवं ठाकुरजी का पटका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके सम्मानित किया।
महोत्सव में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, सन्त प्रवर स्वामी आवेधानंद महाराज, रासाचार्य स्वामी ताराचंद ठाकुरजी, विष्णुकांत शर्मा (आगरा), राम स्वरूप जोशी (मुंबई), विनोद तायल (देहरादून), हरीश अग्रवाल,अश्वनी प्रताप सिंह (नोएडा), रामस्वरूप जोशी, डॉ. राधाकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, विजय पांडे, गौरव शर्मा (दिल्ली) आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



