बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में IED और RDX लगाने का दावा

Jul 15, 2025 - 10:33
 0  81
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में IED और RDX लगाने का दावा

मुंबई (आरएनआई) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीएसई को कॉमरेड पिनाराई विजयन के नाम की आईडी से ई-मेल भेजा गया। इसमें लिखा गया कि इमारत में चार आईईडी और आरडीएक्स लगाए गए हैं। करीब तीन बजे इमारत में विस्फोट होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक ई-मेल भेजा गया। कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम के एक आईडी से आए ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर तीन बजे विस्फोट करने के लिए इमारत में चार आरडीएक्स और आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.