संसद में सरकार को घेरने की तैयारी: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक आज

आज कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी है। सोनिया गांधी बैठक की अध्यक्षता करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार के घेराव पर मंथन किया जाएगा। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी अलग-अलग मुद्दों पर रणनीति  बनाएगी।

Jul 15, 2025 - 10:31
 0  135
संसद में सरकार को घेरने की तैयारी: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक आज

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।

संसदीय रणनीति समूह की बैठक में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों के उपनेता और पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतक भी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर करेंगी और इसमें रणनीति समूह के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को उठाए जाने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देने वाले राजनीतिक दलो॒ में कांग्रेस भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में बहस भी कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.