संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

Saturday, August 5, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0

बीकापुर अयोध्या । (आर एन आई) खेत मे घास काटने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगारी का है। शिवप्रसाद उम्र 72 वर्ष पुत्र कालीचरण घर से जानवरों के लिए घास काटने खेत की तरफ गए थे जहां मृत अवस्था में पाए गए। जिन्हें परिजन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ संत कुमार मौर्या ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही परिजन का कहना है कि शिवप्रसाद घास काटने गए थे अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई मौके पर पहुंचे चौरे बाज़ार चौकी इन्चार्ज जनार्दन सिंह द्वारा शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं चिकित्सक का कहना है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है। मौत का कारण तभी स्पष्ट होगा जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आएगी। मृतक अपने पीछे दो लड़की तीन लड़का छोड़ गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User