बीलाखेड़ी में मोहन पारदी हत्‍या एवं बलात्‍कार के एक प्रकरण में करीबन पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

हत्‍या के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी पर घोषित था 2,000 का इनाम आरोपी पर गुना सहित राजस्‍थान, दिल्‍ली में दर्ज हैं कई गंभीर अपराध। 

Tuesday, January 28, 2025 - 18:53
Updated: 2 years ago
0
बीलाखेड़ी में मोहन पारदी हत्‍या एवं बलात्‍कार के एक प्रकरण में करीबन पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) गत् वर्ष धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी में मोहन पारदी हत्‍या एवं गुना कोतवाली अंतर्गत बलात्‍कार के एक प्रकरण में करीबन पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। मोहन पारदी हत्‍या के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पर 2,000/-रूपये का इनाम भी उदघोषित किया गया था।

  उल्‍लेखनीय है कि विगत दिवस केंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंतर्राज्‍यीय कुख्‍यात बदमाश आशिफ पुत्र विनोद पारदी उम्र 25 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा हाल हड्डीमील गुना को पकड़ा गया। बदमाश आसिक पारदी एक आदतन आरोपी है, जिसके विरूद्ध जिले के गुना कोतवाली एवं धरनावदा थाने के अलावा राजस्‍थान के थाना वापचा एवं दिल्‍ली के थाना अमर कॉलोनी में कई गंभीर आराधिक प्रकरण दर्ज होना पाये गये हैं।

गत वर्ष 2024 में जिले के धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम बीलाखेड़ी में मोहन पारदी की हत्‍या को लेकर धरनावदा थाने में अप.क्र. 175/24 धारा 302, 147, 148, 149, 341, 294 भादवि इजाफा धारा 25/27 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । उक्‍त प्रकरण में आरोपी आसिफ पारदी के लगातार फरार रहने से, जिसकी गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 2,000/-रूपये इनाम उदघोषित किया गया था। हत्‍या के उक्‍त प्रकरण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा आरोपी आसिफ पारदी को गिरफ्तार कर गत् दिनांक 27 जनवरी 2025 को माननीय न्‍यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

इसी प्रकार वर्ष 2020 में आरोपी आसिफ पारदी व अन्‍य के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 698/20 धारा 376डी, 343, 294 भादवि के दहत अपराध दर्ज हुआ था, उक्‍त प्रकरण में भी कोतवाली पुलिस को आरोपी की तलाश थी । प्रकरण में आरोपी आसिफ पारदी की गिरफ्तारी हेतु गुना कोतवाली पुलिस द्वारा जिसका माननीय न्‍यायालय से प्रोटक्‍सन वारंट लेकर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जावेगी।

  गुना पुलिस की उपरोक्‍त कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि संतोष तिवारी, आरक्षक धीरेन्‍द्र गुर्जर, आरक्षक नीलेश रघुवंशी व आरक्षक संजय जाट एवं धरनावदा थाने से थाना प्रभारी प्रभात कटारे, सउनि राजेश भिलाला, प्रधान आरक्षक कल्‍याण केवट, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, आरक्षक अब्‍दुल शाबिर व आरक्षक सुदंर रमन का योगदान रहा है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User