भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का किया गया पुतला दहन

प्रयागराज में अयोजित विशाल महाकुंभ हर भारतीय के लिए आस्था का केंद्र

Tuesday, January 28, 2025 - 18:51
Updated: 2 years ago
0
भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का किया गया पुतला दहन

गुना (आरएनआई) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सनातन विरोधी बयान का विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में खरगे का पुतला दहन किया गया। जानकारी अनुसार मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के सनातन विरोधी बयान पर मुख्यालय स्थित भाजपा नेताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता खरगे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हनुमान चौराहा पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सनातन धर्म का अपमान किया उन्होंने सोमवार को महू में महाकुंभ पर विवादित बयान देते हुए कहा कि 'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी।

 


 इस तरह के बयान कांग्रेस नेता के सनातन धर्म विरोधी कहलाते हैं पूरे भारतवर्ष की जनता गंगा में डुबकी लगाने के लिए लाखों की संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। महाकुंभ हमारे सनातन धर्म की पहचान है और लोग अपने धर्म के प्रति आकर्षित होकर गंगा यमुना और सरस्वती त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। खरगे का यह बयान संपूर्ण भारत वासियों एवं सनातन धर्म का अपमान है इसे भी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस की संस्कृति में राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेता सनातन धर्म विरोधी बयान देकर भारत के लोकतंत्र को और सनातन धर्म पर हमला कर रहे हैं। उन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान उनकी ओछी मानसिकता और सनातन धर्म का अपमान हे। इनकी जितनी आलोचना की जाए उतना ही कम है। पुतला दहन से पूर्व अन्य नेताओं ने संबोधित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बयान की घोर निंदा कि। पुतला दहन पश्चात सभी का आभार महामंत्री रवि गुर्जर ने माना।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User