बीनागंज में जनसमस्याओं पर अहम बैठक, विधायक प्रियंका मीणा ने दिए समाधान के निर्देश
चाचौड़ा (आरएनआई) आज बीनागंज नगर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर नगर की जनसरोकार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की !
बैठक में मुख्यरूप से बायपास रोड का निर्माण, नगर में पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता की स्थिति तथा अतिक्रमण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की, इन सभी विषयों को लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर विधायक प्रियंका मीणा, अनुविभागीय अधिकारी रवि मालवीय, नगर परिषद चाचौड़ा-बीनागंज के मुख्य नगर पालिका अधिकारी त्रियंबकेश्वर मिश्रा, चाचौड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रद्युम्न मीना एवं बीनागंज कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव देवेंद्र मीना उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



