गुना में कुछ कुत्ते पागल हो गए हैं, राह चलते लोगो को काट रहें हैं?
गुना (आरएनआई) आज शाम करीब सवा पांच बजे हनुमान कॉलोनी में एक पागल कुत्ते ने एक वृद्ध को पैर में ऐसा काटा कि खून की धार बह गई। दरअसल बुजुर्ग का नाम हरिवल्लव शर्मा बताया जा रहा है। वो नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ के पिता का स्वास्थ्य देखने आए थे। जब वो स्कूटर से वापस लौट रहे थे तभी एक पीले धारीदार कुत्ता सामने से आया और उनके बाएं पैर में बुरी तरह काट लिया। उनका पैर लहूलुहान हो गया। पानी से घाव धोने के बाद भी खून बहता रहा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जनता ने प्रशासन से अपील की है कि पागल कुत्ते समेत कुत्तों के आतंक से निजात दिलाई जाए। इस घटना से आजजन में आक्रोश है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

