बीएल मैरिज गार्डन में स्थित टेंट हॉउस के गोदाम में लगी आग, 5 दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू

Friday, October 25, 2024 - 00:02
Updated: 2 years ago
0
बीएल मैरिज गार्डन में स्थित टेंट हॉउस के गोदाम में लगी आग, 5 दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर के कछपुरा माल गोदाम के पास स्थित बीएल मैरिज गार्डन में बने टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी विकराल थी। कि देखते ही देखते गोदाम में रखा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर दमकल के पांच वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिसके पास लोगों ने राहत की सांस ली।

अग्नि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर यादव कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सतीश झारिया पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है इसकी पतासाजी की जा रही है टेंट हाउस और मैरिज गार्डन सीलिंग की जमीन पर काबिज होने के सवाल पर चौकी प्रभारी ने कहा कि इसकी भी जांच की जाएगी और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई होंगी। बी एल मैरिज गार्डन में हुए अग्नि हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन पहुंचाए गए और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

रहवासियों में भय का माहौल
दमकल विभाग के कर्मचारी राजेश जैन ने बताया कि समय पर आग बुझा ली गई जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हो सकी। रहवासी इलाके में स्थित बीएल मैरिज गार्डन के टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने के बाद वहां पर निवास कर रहे लोगों में भय का माहौल बन गया खास बात ये रही की टेंट हाउस में लगी आग से तीन घरों में आग का धुआं प्रवेश कर गया और इस घटना में उनके ग्रहस्थी के समान सहित विद्युत व्यवस्था को भी क्षति पहुंची है जिससे कॉलोनी में आक्रोश व्याप्त है|

दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो उनके घर भी आग की चपेट में आ जाते। क्षेत्रीय जनता के अनुसार जिस जमीन पर मैरिज गार्डन बना है वह जमीन रब्बी मालगुजार की है और उन्होंने चुन्नी यादव को किराए पर दी हुई है यहां पर वैवाहिक समारोह आयोजित होते हैं और उसमें लगने वाले टैंट के समान को गार्डन में बने गोदाम में रख दिया जाता है गुरुवार को लगभग दोपहर 1:30 बजे के आसपास इस गोदाम में अग्नि हादसा हुआ हैं।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User