बिहार में नीतीश की अगुवाई में फिर राजग सरकार ?

Saturday, January 27, 2024 - 21:15
Updated: 3 years ago
0
बिहार में नीतीश की अगुवाई में फिर राजग सरकार ?

पटना-नई दिल्ली (आरएनआई) बिहार में सियासी हलचल के बीच फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग की सरकार बनने जा रही है?इसके साथ ही महागठबंधान के प्रमुख घटक राजद ने भी जीतन राम मांझी को सीएम की कुर्शी का ऑफर देकर नया खेल खेल दिया है।

राज्य में इस उथल पुथल से नए समीकरणों के उभने के संकेत भी मिलने लगे हैं।लोक सभा चुनाव को लेकरभाजपा जेडीयू के साथ आने सेराजग के ये प्रमुख घटक अपने को  महफूज मान सकते हैं,किन्तु लोजपा रामविलास,हम एवं उपेन्द्र कुशवाहा की चिंता बढ़ गयी है।ये छोटी पार्टियां नीतीश के महागठबंधान में जाने के बाद से भाजपा की अगुवाई में राजग में गंभीरता से सकिय हुई थी।

लोजपा रामविलास के प्रमुख  सांसद चिराग पासवान ने आज इन्ही चिंताओं एवं मसलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा सेमुलाकात  की।श्री पासवान ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में खुद इन तथ्यों का जिक्र करते हुए कहा कि श्री कुमार पहले महागठबंधान से नाता तोड़े फिर राजग में शामिल होने की घोषणा करें।

सूत्रों के मुताबिक श्री कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और रविवार  या सोमवर को शपथ ले सकते हैं। फार्मूले के अनुसार भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री होंगे एवं मंत्रिमंडल में आधे आधे की हिस्सेदारी होगी।किस कोटे से कौन मंत्री होंगे? इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।इसके साथ ही लोस चुनाव के लिये सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है।जेडीयू 16 क्षेत्रों के नाम भी सौंप चुकी है। अन्य छोटे दलों का अभी कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता है।इसके तुरंत बाद बिहार में 9 वीं बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बन जायेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User