बिहार में ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या, 18 गोली मारकर शरीर किया छलनी

बिहार के भोजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्यूशन टीचर के घर में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के पीछे तीन साल पुरानी रंजिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Monday, December 23, 2024 - 16:30
0
बिहार में ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या, 18 गोली मारकर शरीर किया छलनी

भोजपुर (आरएनआई) बिहार के भोजपुर जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है, जिसे जान और सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। इस वारदात में तीन बाइक पर सवार होकर आए 7 बदमाशों ने घर में घुसकर एक ट्यूशन टीचर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में ट्यूशन टीचर को 18 गोलियां लगी हैं। इससे उनका पूरा शरीर छलनी हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीन साल पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 

मामला भोजपुर में कृष्णगढ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव में रविवार देर रात का है।  मृत शिक्षक की पहचान 32 वर्षीय विजय शंकर के रूप में हुई है। इस वारदात के संबंध में विजय शंकर के बड़े भाई अशोक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बदमाशों ने उनके भाई को 18 गोलियां मारी हैं। इतनी गोलियां लगने से उनके भाई के सिर, गर्दन, पेट, बाएं हाथ, सीने समेत पूरा शरीर छलनी हो गया है। अशोक के मुताबिक उनका भाई घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। वारदात के वक्त रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपनी दलान में बैठा था। 

इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर 7 बदमाश आए। इनमें से चार बदमाश उनके दालान में घुसे और एकाध मिनट तक बातचीत करने के बाद गोली मारी और तेजी से दौड़ते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। अशोक ने इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई है। कहा कि तीन साल पहले एक डांस प्रोग्राम को लेकर विवाद हुआ था। उस समय बदमाशों ने विजय शंकर के उपर पांच राउंड फायर किए थे। उस समय विजय शंकर बाल-बाल बच गया था और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

कुछ समय से बदमाश इस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। विजय शंकर ने इसके लिए मना कर दिया तो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में अशोक ने अपने गांव के ही शंकर सिंह, गणेश सिंह, बलवंत सिंह, रोहित सिंह, चंदन सिंह एवं उनके साथ रहे तीन अन्य बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद एसपी मिस्टर राज ने एसडीपीओ सदर टू रंजीत कुमार सिंह और कष्णगढ थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दिया है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User