बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में कल मतदान, 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में, 45,341 मतदान केंद्रों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग

Nov 5, 2025 - 15:13
 0  243
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में कल मतदान, 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में, 45,341 मतदान केंद्रों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग

पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, 6 नवंबर को होगा। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान सामग्री के डिस्पैच की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

पहले चरण में 45,341 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही संपन्न होगा। बुधवार शाम तक सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती पूरी हो जाएगी। गुरुवार सुबह 5 बजे बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल होगा, जिसके बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।

18 जिलों में होगा मतदान
पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, वे हैं —
मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर।

इन 121 सीटों पर कुल 2,496 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में 1,939 नामांकन वैध पाए गए और 70 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। छंटनी के बाद कुल 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।

इस चरण में 102 सीटें सामान्य और 19 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं।

कुल मतदाता — 3 करोड़ 75 लाख से अधिक

पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें —
1,98,35,325 पुरुष मतदाता
1,76,77,219 महिला मतदाता
758 थर्ड जेंडर मतदाता
शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 1,00,904 सर्विस वोटर भी वोट डालेंगे।

विशेष रूप से, 3,22,077 दिव्यांग मतदाता और 5,31,423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता (जिनमें से 5,24,687 की आयु 80 वर्ष से अधिक और 6,736 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं) भी लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेंगे।

पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता
पहले चरण में 7,37,765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इनमें अधिकांश 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं। वहीं 18 से 40 वर्ष के 1,96,27,330 युवा मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.