बिलासपुर रेल हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा: 11 की मौत, 20 घायल; कई घंटे बाद ट्रेनों की आवाजाही बहाल
बिलासपुर (आरएनआई) — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात हुए भीषण रेल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 11 तक पहुंच गया है। एक मेमू पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 20 लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देर रात तक दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के प्रयास किए गए।
रेलवे प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
संभावित कारण: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल को नज़रअंदाज़ किया, जिससे यह टक्कर हुई। रेलवे की टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
परिचालन बहाल: कई घंटे बाद बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। यह मार्ग मध्य भारत का सबसे व्यस्त रूट माना जाता है।
यात्रियों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर:
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर – 7777857338
रेल प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



