बिना परमिट और कर बकाया पर की गई सख्त कार्रवाई, बस जप्त

Saturday, June 14, 2025 - 19:04
Updated: 1 year ago
0
बिना परमिट और कर बकाया पर की गई सख्त कार्रवाई, बस जप्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर जिले में यात्री बसों की सतत निगरानी और जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

आज आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक यात्री बस को बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, बिना वैध परमिट और करीब डेढ़ लाख रुपये के कर बकाया के चलते जप्त कर लिया गया। उक्त बस को आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है।

इस कार्रवाई में चेक प्वाइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, आरटीओ विभाग से श्री विवेक दुबे, आरक्षक ध्रुव मीणा,  आनंद डेहरिया एवं प्रदीप रघुवंशी की सक्रिय भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User