पीडीएस का 34 क्विंटल चावल जप्त कर की गई एफआईआर दर्ज
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुदृढीकरण के लिए एवं जमाखोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 34 क्विंटल चावल जप्त किया गया।
दिनांक 13 जून को रात्रि 10 बजे प्राप्त सूचना अनुसार महेश कुमार बमन्हा, अनुविभागीय अधिकारी आरोन के निर्देशन में अवधेश कुमार पाण्डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी, आशीष चतुर्वेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं राजस्व दल द्वारा वर्धमान कॉम्प्लेक्स, अशोकनगर रोड, आरोन में स्थित विपिन जैन पुत्र कैलाश जैन की दुकान का निरीक्षण किया। गोदाम बंद होने से विपिन जैन को बुलाया गया लेकिन वे अपने घर पर नहीं मिले, गोदाम को सील्ड किया गया। 14 जून को दोपहर 12:00 बजे पुनः जांच दल द्वारा विपिन जैन को मौके पर बुलाया गया एवं गोदाम को खोला गया। गोदाम में 76 कट्टे चावल वजन 34 क्विंटल रखा होना पाया गया। जिसका निरीक्षण करने पर चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होना पाए जाने से उक्त चावल को जब्त किया जाकर शासकीय गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया। पीडीएस चावल का अवैध संग्रहण करने से विपिन जैन पुत्र कैलाश जैन, निवासी आरोन के विरुद्ध थाना आरोन में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जांच दल में, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश कुमार पाण्डेय, सहायक आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी एवं श्रीमति वर्षा बड़ोनिया उपस्थित रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



