गुना पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाई गई 03 बसों पर 18,000/- रुपये का जुर्माना

Saturday, June 14, 2025 - 19:06
Updated: 1 year ago
0
गुना पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाई गई 03 बसों पर 18,000/- रुपये का जुर्माना

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सरल, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कि‍ये जाने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 14 जून को थाना प्रभारी यातायात अजय प्रताप सिंह द्वारा ट्रैफिक बल के साथ हनुमान चौराहा पर बस स्टॉपेज के समीप नियम विरुद्ध चल रही बसों पर एवं तहसील कार्यालय के सामने बीच सड़क पर खड़े हॉथठेलों पर कार्यवाही की गई। तहसील कार्यालय के सामने रोड पर अतिक्रमणरत् हाथ ठेले, ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई । इसके साथ ही जिला न्यायालय के सामने रोड पर सिकरवार बस ट्रेवल्स एवं कमला बस ट्रेवल्स की बसों के दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बसों में निम्नांकित खामियाँ पाई गईं:

   •ड्राइवर एवं कंडक्टर यूनिफॉर्म में उपस्थित नहीं थे।

   •बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अधूरा या अनुपलब्ध मिला।

   •परमिट एवं फ़िटनेस प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त पाई गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाई गई 03 बसों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 18,000 रुपये का शमन शुल्क बसूल किया गया ।

  थाना प्रभारी यातायात द्वारा सभी वाहन चालकों एवं संचालकों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि “सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है।
” साथ ही सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने वाले हाथठेला एवं ऑटोरिक्शा चालकों को आवश्यक समझाइश दी गई कि वे भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। जनसहयोग से ही गुना शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाया जा सकता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User