बावन में सीडीओ का निरीक्षण, अधूरे अभिलेख मिलने पर पटल सहायक को चेतावनी

Wednesday, July 15, 2026 - 19:35
Updated: 20 days ago
0
बावन में सीडीओ का निरीक्षण, अधूरे अभिलेख मिलने पर पटल सहायक को चेतावनी

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बुधवार को विकासखंड बावन के अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पशु चिकित्सालय, कूड़ा-कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जहां आनंद बायोगैस प्लांट से सरकारी प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति और आटा चक्की का संचालन किया जा रहा है। आरआरसी सेंटर में वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय और कचरे के वैज्ञानिक भंडारण की समीक्षा करते हुए संचालन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सालय में बीमार और घायल पशुओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार के निर्देश दिए गए। वहीं ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में जर्जर भवन को तत्काल हटाने, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका के नियमित निरीक्षण और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर पटल सहायक अतुल अवस्थी को कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा समयसीमा का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User