बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को राज्य मंत्री ने दिलाई शपथ

Wednesday, February 14, 2024 - 21:22
Updated: 3 years ago
0
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को राज्य मंत्री ने दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण कराती उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद तहसील की बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बुधवार की दोपहर अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन शाहाबाद की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से थोड़ा विलंब से पहुंची। यहां पर उन्होंने नई कार्यकारिणी को सर्वप्रथम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद वकीलों को पूर्ण सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा वकील न्याय दिलाने वाला सबसे अहम् किरदार है। उन्होंने बताया शाहाबाद में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए उन्होंने न्यायिक और शासन स्तर काफी प्रयास किया और परिणाम आप सबके सामने हैं। 2024 यहां के वकीलों के लिए सुखद साबित होगा। मुंसिफ न्यायालय का भवन बन रहा है, जल्दी यहां पर मुंसिफ न्यायालय की स्थापना हो जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया क्षेत्र के विकास के लिए वह सतत प्रयासरत रहती हैं उन्होंने विकास के लिए जिस कमी की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने उस कमी को पूरा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा मेरी ओर से वकीलों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने वकीलों की मांग पर बैठने के लिए स्थान दिलवाने के बात पर अधिकारियों से मिलकर स्थान दिलवाने का आश्वसन दिया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी वकीलों को पूर्ण आश्वासन दिया और कहा जिला और प्रदेश स्तर से जहां पर भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह वकीलों के साथ तन, मन और धन से साथ खड़े होंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा सरकार सर्व धर्म विकास के रास्ते पर कार्य कर रही है। मेरी ओर से वकीलों को पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। जब भी जिस वक्त उनकी जरूरत हो वकील उन्हें याद कर सकते हैं और वह उनकी पूरी तरह से मदद करेंगे। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राम जी तिवारी तथा महामंत्री बसंत गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User