क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, इंदौर और उज्जैन में आपाराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

Wednesday, February 14, 2024 - 21:23
Updated: 3 years ago
0
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, इंदौर और उज्जैन में आपाराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो जिलों में इंदौर और उज्जैन में आपाराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 28 वर्षीय आदतन बदमाश को क्राइम ब्रांच की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि न्यायालय से रिहा होने के बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोबारा से आपराधित वारदातों को अंजाम देने लगा था। बदमाश के ऊपर हत्या, लूट और वहान चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी के मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा द्वारा बताया गया कि खजराना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अकील पिता इम्तियाज शेख उम्र 28 साल दौलत बाग खजराना के रहने वाले आदतन बदमाश को पकड़ा गया है जिस पर उज्जैन और इंदौर जिले के विभिन्न स्थानों पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं तो वही 9 साल पहले उज्जैन के नानाखेड़ा पुलिस थाने में पिस्टल लूट की घटना को भी अंजाम दे चुका था। वहीं हत्या सहित लूट मामले में बदमाश को आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User