बाबा साहब के जीवन चरित्र पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य कलाकारों ने किया भव्य रूपांतरण

Thursday, November 20, 2025 - 21:16
Updated: 11 months ago
0
बाबा साहब के जीवन चरित्र पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य कलाकारों ने किया भव्य रूपांतरण

फतेहपुर (आरएनआई) डा. बाबा साहेब अंबेडकर मिशन व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सभा बैजानी पोस्ट शाह में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य कलाकारों ने भव्य रूपांतरण किया। 

बैजानी के पूर्व प्रधान एवं भाकियू के महासचिव मुन्ना शेख द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र व जीवन दर्शन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ बजे से सुबह पांच बजे तक चला। जिसमें लखीमपुर जनपद से आए कुशल नाट्य कलाकारों ने डॉक्टर बाबा साहब के जन्म से लेकर किए गए संघर्षशील जीवन का भव्य रूपांतरण किया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मिशन के जिला संयोजक रमेश बौद्ध, जिला सचेतक बाबूराम सिंह गौतम, जिला महासचिव अतुल कुमार, बौद्ध प्रिय गौतम, बृज किशोर मास्टर, कामिनी बौद्ध, संगीता बौद्ध, रमेश गौतम, सावित्री बौद्ध, शकुंतला बौद्ध, सिया दुलारी बौद्ध आदि सैकड़ो अनुयायी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User