रानी चंद्रप्रभा डिग्री कालेज में हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता, खागा नगर पंचायत चेयरमैन ने किया शुभारंभ 

Thursday, November 20, 2025 - 21:17
Updated: 11 months ago
0
रानी चंद्रप्रभा डिग्री कालेज में हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता, खागा नगर पंचायत चेयरमैन ने किया शुभारंभ 

फतेहपुर (आरएनआई) ऐरायां विकास खण्ड की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज खागा में खण्ड शिक्षा अधिकारी ऐरायां रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सीमा सिंह चैहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी व अन्य शिक्षकों के सहयोग से आयोजित हुई। 

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ खागा नगर पंचायत की चेयरमैन गीता सिंह ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खण्ड के समस्त 142 विद्यालयों के 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी दौड़, लंबी कूद तथा जूनियर स्तर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस, रिले, हाइड्रिल, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़, बालक वर्ग में संजय बबलु पवार कंपोजिट विद्यालय उमरपुर गौती ने प्रथम स्थान, अमित सिंह कंपोजिट विद्यालय मथुरा दासपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, बालक वर्ग में, संजय बबलु पवार, कंपोजिट विद्यालय उमरपुर गौती ने प्रथम स्थान तथा जयकरन, प्राथमिक विद्यालय सरसई बुजुर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जानवी मौर्य, प्राथमिक विद्यालय सरसई बुजुर्ग ने प्रथम स्थान, राधिका देवी, कम्पोजिट विद्यालय मथुरादासपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राधिका देवी, कंपोजिट विद्यालय मथुरादासपुर ने प्रथम स्थान, रिया देवी कम्पोजिट विद्यालय बरकतपुर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जानवी मौर्य ,प्राथमिक विद्यालय सरसई बुजुर्ग ने प्रथम स्थान, अंशिका, कम्पोजिट विद्यालय मथुरादासपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गई। कीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष व मंत्री हरीभूषण सिंह व अजय सिंह आरएसएम के अध्यक्ष रंजीत सिंह, विकास खण्ड के समस्त एआरपी आकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, रघुराज मौर्य, शेषनारायण दुबे, दीपक कुमार, नोडल संकुल दिलीप सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, इजहारूल हक, विपिन गुप्ता, लालचंद्र मौर्य, शैलेश कुमार, योगेंद्र पाल, खेल शिक्षक अशोक सिंह, उमेश मौर्य, वीरभान, अमर सिंह, आनंद कुमार मिश्र, डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र, कमलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, नीरज चैधरी, गरिमा सिंह, प्रीति देवी, ममता देवी, दीपा, अशोक मौर्य शिवम मिश्रा, विनोद कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User