बाढ़ प्रभावित अरुणाचल पहुंचे शिवराज और किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री पेमा खांडू संग लिया हालात का जायजा

Tuesday, June 30, 2026 - 22:15
0
बाढ़ प्रभावित अरुणाचल पहुंचे शिवराज और किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री पेमा खांडू संग लिया हालात का जायजा

अरुणाचल प्रदेश में हालिया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को राज्य पहुंचे। ईटानगर में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया।

इसके बाद तीनों नेताओं ने की-पान्योर जिले के सबसे अधिक प्रभावित होज और पोटिन क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत सामग्री की समय पर आपूर्ति, आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्रियों ने प्रशासन के साथ बैठक कर राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का भी आकलन किया। वहीं मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार तक जल्द राहत पहुंचाना, बिजली, पेयजल, सड़क और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को बहाल करना तथा क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को तेज करना है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश भेजा। उन्होंने कहा कि यह दौरा इस बात का प्रमाण है कि संकट की घड़ी में केंद्र सरकार राज्य और यहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User