रायबरेली जिला अस्पताल में मरीज से अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर महिला स्वीपर निलंबित

Tuesday, June 30, 2026 - 22:17
0
रायबरेली जिला अस्पताल में मरीज से अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर महिला स्वीपर निलंबित

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला अस्पताल में एक मरीज के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक महिला स्वीपर अस्पताल की गैलरी में जमीन पर बैठे एक अर्धविक्षिप्त युवक को पैरों से मारते और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान पास में मौजूद एक सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बना खड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार, युवक अस्पताल परिसर में बैठा था और असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहा था। उसकी मदद करने के बजाय महिला कर्मचारी ने उसे कथित तौर पर लात मारी और अस्पताल परिसर से भगा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित महिला स्वीपर पिंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उसे आयुष विभाग की ओपीडी से संबद्ध किया गया है।

घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में डॉ. दिनेश प्रताप सरोज, डॉ. ऋचा और सुषमा यादव को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User