बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला की मौत, चार गंभीर
फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत औढेरवा गांव के पास विजयीपुर धाता मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी स्कूटी सवार तीन महिलाएं मुस्कान, रिया देवी सरोज, विजयीपुर की तरफ अपने घरेलू कार्य को लेकर आ रही थीं। तभी औडेरवा गांव के पास तेज रफ्तार आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव निवासी नितिन कुमार व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अत्याधिक घायल मुस्कान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि हादसे में घायल मुस्कान को इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज जारी है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



