सीडीओ ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Jun 21, 2025 - 19:16
Jun 21, 2025 - 19:20
 0  216

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें फरियादियों की लगभग 271 प्रार्थना पत्रों में लगभग 35 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के आदेश दिए गए।

खागा तहसील के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिवस में फरियादियों की प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि फरियादियों की कुल 271 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें से लगभग 35 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया है। अधिकांश शिकायतें राजस्व राजस्व, पुलिस, विद्युत,जल निगम से सम्बंधित प्राप्त किया गया और शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया है‌। संबंधित मामलों को कहा कि जमीनी मामलों में राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह एवं अशोक कुमार तिवारी, खागा अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय एवं धाता अधिशासी अधिकारी अजीत बागी, पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा, हरीश रावत, विद्युत उपखंड अधिकारी दीपक सिंह, कृषि अधिकारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, ऐरायां कानूनगो अरविंद सिंह, प्रांजुल सिंह, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, संदीप कुमार कश्यप, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला समस्त थानों के एसआई व राजस्व कर्मी एवं पुलिस टीम मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0