बाइक न हटने पर कार सवारों ने पीटा

Monday, September 25, 2023 - 21:02
Updated: 3 years ago
0
बाइक न हटने पर कार सवारों ने पीटा

सासनी- 25 सितंबर। (आरएनआई) गांव नगला लोक में दुकान पर सामान खरीदने समय बाइक सड़क पर खड़ी कर देने के बाद पीछे से आई कार सवारों  द्वारा सडक से बाइक हटाने हेतु हाॅरन देने के बाद भी युवक द्वारा बाइक न हटने पर कर सवारों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है, वहीं पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बसईं काजी के माजरा राईया निवासी सुनील कुमार पुत्र राजपाल सिंह सासनी से लौटते वक्त नगला लोक में एक दुकान पर खड़े होकर सामान खरीद रहा था। सामान खरीदते वक्त उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर सड़क के किनारे खड़ी कर दी। तभी पीछे से आई कार में बैठे चालक ने बाइक हटाने हेतु कार का हाॅर्न बजाया। मगर सुनील ने उसे नहीं सुना। इसे लेकर कार सवार नीचे उतर आए और पीडित से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर कार सवार चालक ने अपने करीब दर्जनभर से अधिक साथियों को फोन कर बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीडित के सिर से खून बहने लगा। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गये। लोगों के इकट्ठा होते देखा कर सवार मौके से भाग गए। किसी प्रकार पीड़ित अस्पताल में पहुंचा और अपना उपचार कराया। कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए पीडित ने चार अज्ञात सहित 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User