अंगदान महादान की जागरूकता हेतु देहदान कर्त्तव्य संस्था ने फार्मेसी दिवस मनाया

Monday, September 25, 2023 - 21:04
Updated: 3 years ago
0
अंगदान महादान की जागरूकता हेतु देहदान कर्त्तव्य संस्था ने फार्मेसी दिवस मनाया

 हाथरस। (आरएनआई) फार्मेसी दिवस पर देहदान कर्त्तव्य संस्था ने डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में जी टी रोड स्थित श्री साई इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में अंगदान महादान के अवसर पर अंगदान के प्रति जागरूकता
का एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ।
देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एस के गौड़ ने कहा कि फार्मेसी हर पद्धति की रूह होती है। चिकित्सक कितना ही योग्य क्यूँ ना हो यदि औषधि शुद्ध नहीं तो कारगर कैसे हो सकती है। अंगदान पर माननीय प्रधानमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा देश अंगदान के प्रति काफी पीछे है। कारण जागरुकता का अभाव। देहदान नहीं करेंगे तो शिक्षित चिकित्सक कैसे बनेंगे? डॉ गौड़ ने अपना मोबाइल नम्बर देते हुए कहा कि आप केवल नेत्र/देहदान हेतु सूचना दें, बाकी का काम संस्था करेगी । डॉ विश्वमित्र आर्य ने कहा कि नेत्रदान से दो लोगों की ज़िंदगी रोशन होती है। संस्था ने अभी एक पार्थिव शरीर झाँसी आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज भेजा।
सहसचिव रक्तवीर अजय सिंह ने कहा कि आप लोग अधिक से अधिक रक्तदान करें।  आशीष सिंह ने कहा कि उत्तर भारत में जागरूकता के अभाव में कम देह /अंगदान हो पाते हैं।
डॉ मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि यदि मरणोपरांत अपनी आँखों से देखना है तो आज ही नेत्रदान हेतु संकल्पित हों। अंगदान सदियों से चला आ रहा है। गणेश इसका सच्चा उदाहरण है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ।  जिसमें 41यूनिट खून मलखान सिंह अस्पताल की टीम द्वारा एकत्रित हुआ।  डॉ एस के गौड़, डॉ विश्व मित्र, रक्तवीर अजय सिंह को शॉल उढा कर सम्मानित किया गया । डॉ अंकित गुप्ता विशेष सहयोगी बने। सफल संचालन हाशिम अहमद ने बखूबी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User