बांग्लादेश में सियासी घमासान: शेख हसीना का यूनुस पर हमला, बोलीं- शहीदों के बलिदान का हो रहा अपमान

Wednesday, March 25, 2026 - 15:59
0
बांग्लादेश में सियासी घमासान: शेख हसीना का यूनुस पर हमला, बोलीं- शहीदों के बलिदान का हो रहा अपमान

ढाका (आरएनआई)। बांग्लादेश में ‘नरसंहार दिवस’ के मौके पर सियासत गरमा गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार और मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों के बलिदान का अपमान किया जा रहा है।

अवामी लीग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपने संदेश में हसीना ने 25 मार्च 1971 की उस भयावह रात को याद किया, जब पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के तहत बड़े पैमाने पर नरसंहार किया था। उन्होंने कहा कि महज नौ महीनों में 30 लाख से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई, जिसे इतिहास में नरसंहार के रूप में दर्ज किया गया।

हसीना ने आरोप लगाया कि वर्तमान अंतरिम सरकार के दौरान न केवल युद्ध अपराधियों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया को रोक दिया गया है, बल्कि कई दोषियों को रिहा कर उन्हें फिर से राजनीति में सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मौत की सजा पाए एक युद्ध अपराधी को संसद सदस्य तक बना दिया गया, जो शहीदों के बलिदान का सीधा अपमान है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने और शहीदों की यादों को मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बांग्लादेश में फिर से पुरानी पाकिस्तानी विचारधारा थोपने की साजिश रची जा रही है, जो मुक्ति संग्राम की मूल भावना के खिलाफ है।

हसीना ने देशवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर उन ताकतों का विरोध करें, जो कथित तौर पर हत्यारों का पुनर्वास कर रही हैं। उनके इस बयान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User